आतंकियों की मदद करने वाले डीएसपी दविंदर सिंह को जमानत!
डीएसपी दविंदर सिंह को जमानत! कुछ महीने पहले ही जम्मू-कश्मीर के डीएसपी दविंदर सिंह को हिज्बुल मुजाहिदीन के कुछ आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। संसद भवन पर बम से हमला करने वाले मास्टरमाइंड अफजल गुरु के साथ भी उनका संबंध रहा है । दविंदर सिंह को हालांकि बर्खास्त कर हिरासत में ले लिया गया था, लेकिन पुलिस के समय से चार्जशीट ना दाखिल करने पर उन्हें बेल मिल गई! जनवरी में हुए थे गिरफ्तार:- 13 जनवरी 2020 को डीएसपी दविंदर सिंह को आतंकियों के साथ पकड़ा गया था। और पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह लंबे अर्से से आतंकियों की मदद कर रहे थे| उन्होंने यह बात भी कबूली की आतंकी उनके यहां ठहरा भी करते थे! दविंदर सिंह ने अपने बचाव में कहा था कि वह आतंकियों को समझा कर सरेंडर करवा रहे थे|लेकिन आतंकियों ने सरेंडर की बात को झूठा बताते हुए कहा कि वो घाटी से बाहर ट्रेनिंग के लिए कैंप जाना चाह रहे थे। दविंदर सिंह को श्रीनगर जम्मू हाईवे पर उनकी ही गाड़ी में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में यह बात सामने भी आई थी कि पंजाब और दिल्ली में भी वह आतंकियों की मदद करते थे समय पर...