कोरोना से संगीतकार वाजिद खान का निधन !
सुरीली अंखियों वाले (वीर), माशाल्लाह(टाइगर जिंदा है), चिंता ता चिता चिता (राउडी राठौड़),सोनी दे नखरे (पार्टनर),हुड हुड दबंग (दबंग) जैसे गानों से झूमाने वाले संगीतकार साजिद-वाजिद की जोड़ी वाले वाजिद खान का 42 वर्ष में निधन हो गया! उनके अकस्मात निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है| उनके मौत की वजह कोरोना बताई जा रही है। कुछ दिनों पहले उनका रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। वाजिद को किडनी में भी समस्या थी, उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे।और रविवार रात उनका इंतकाल हो गया ! सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से वाजिद ने बतौर कंपोजर डेब्यू किया|वीर,पार्टनर, वांटेड,दबंग, जैसी फिल्मों में वाजिद ने सलमान के लिए गाना दिया था | उनके शोक पर कई फिल्म हस्तियों ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। संगीतकार व गायक शंकर महादेवन ने ट्वीट किया | Am just not able to come to terms with this ! Shocking ! Good bye dear brother.. love you .. till we meet on the other side ! Prayers for your peaceful journey Wajidbhai 🙏🙏 pic.twitter.com/cb8E152J...