संदेश

khagasan kaise kren लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खगासन कैसे करें और इसके क्या क्या लाभ हैं?

चित्र
खगासन करने की विधि:- सर्वप्रथम दरि या चटाई बिछा लें। फिर पद्मासन लगाकर पेट के बल लेट जाएं। अपने दाएं और बाएं हाथों को कमर के दोनों तरफ सटा कर रखें।उसके बाद सांस अंदर भरकर सिर,गर्दन,और छाती को भूमि से ऊपर उठा ले। जहां तक संभव हो सके उठा ले। उसके पश्चात ऊपर उठ जाने पर,सिर को अपने पीछे झुकाकर अपनी नयन दृष्टि आकाश की ओर टिकाए रखें। यथासंभव सांसो को जब तक रोक सके, रोके। थक जाने पर धीरे-धीरे सर्वप्रथम छाती,गर्दन और सिर को भूमि पर रख ले। फिर हाथों को सीधा यानी सामान्य अवस्था में कर ले। उसके पश्चात सांस बाहर छोड़कर शरीर को स्थिर या आराम स्थिति में छोड़ दें। खगासन करने के लाभ:- 💠इस आसन से पेट संबंधी रोगों का नाश होता है और पेट हल्का बना रहता है। 💠इस आसन से छाती बलिष्ठ,चौड़ी और शक्तिशाली बनती है। 💠सिर,गर्दन,छाती और पेट इत्यादि के सभी तरह की बीमारियों को नष्ट करता है। 💠 मूत्र संबंधी रोग एवं कष्ट दूर होते हैं। 💠सिर में चक्कर आने बंद या कम हो जाते हैं। 💠 मधुमेह,स्वास और दमा जैसे रोगों में लाभकारी सिद्ध होता हैं। 💠नाभि संबंधी रोगों का नाश होता है। 💠 पेट की वायु या गैस अतिशीघ्र दूर हो जाती है...