जर्मनी ने अपनी कंपनी को चीन से आगरा शिफ्ट क्यूँ किया ?
जर्मनी के जूता बनाने वाली एक कंपनी ने Manufacturing Unit चीन से आगरा शिफ्ट करने का ऐलान किया है जिससे चीन बौखला उठा है| एक तो कोरोना उत्पत्ति व इसे छिपाने की वजह से पहले ही चीन की विश्व बिरादरी में थू-थू है ,और अब कंपनियों के चीन छोड़ने पर अमेरिका से ट्रेड वॉर में पिछड़ने का डर!
Supply Chain टूटने के भय से तकरीबन 1000 कंपनियाँ चीन के बाहर निवेश करना चाहती हैं। Oppo और Vivo जैसी बड़ी कंपनियों ने चीन से बाहर निकलकर भारत में Manufacturing unit लगाने के का ऐलान किया है|

चीन के अखबार Global Times ने लिखा है कि कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था प्रभावित होने के बावजूद भारत बड़े सपने देख रहा है चीन को भारत से तुलना करने पर Western Media को दलाल कह दिया|
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा :- "मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत का उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश में चीन से मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शिफ्ट करने की सोच रही कंपनियों को आकर्षित करने के लिए Economic Task Force बनाया है| हालांकि ऐसे प्रयासों के बावजूद यह उम्मीद करना भ्रम है कि कोरोना महामारी के कारण चीन की अर्थव्यवस्था पर जो दबाव है उससे भारत दुनिया की नई फैक्ट्री बन जाएगा|"
इतना ही नहीं चीन ने इस मुद्दे को सीमा विवाद से भी जोड़ दिया है , और कहा है कि यह गुमान सैन्य स्तर तक पहुंच गया है जिससे उन्होंने गलती से मान लिया है कि वह चीन का मुकाबला सीमा विवादों से कर सकते हैं यह सोच खतरनाक है |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें