Kabir singh movie स्टोरी in हिन्दी and रिव्यू
Kabir Singh Movie Reviews:
शराब एक ऐसी चीज है जो आपको बीमार बहुत बीमार बना सकती। अगर आप एक नॉर्मल कॉलेज स्टूडेंट का रूम चेक करोगे तो उसमें आपको Bears और Whisky की बोतल मिलेंगी लेकिन आप कबीर सिंह देखोगे तो कंफ्यूज हो जाओगे यह फिल्म कबीर सिंह के बारे में है या शराब के बारे में हैं।
इस फिल्म में कियारा आडवाणी से ज्यादा तो शराब की बोतलें दिखाई गई है।
2017 में एक फिल्म आई थी Arjun Reddy film का जादू कुछ ऐसा था जिसेे देखने के बाद जो लोग रिलेशनशिप में थे उन्होंने भी ब्रेकअप कर लिया ताकि वह अर्जुन रेड्डी जैसा बन पाए। कुछ ने तो अपना नाम भी बदलवा लिया। कुछ महान आत्मा भी है जो अपने मां-बाप से लड़ने लगे और कहने लगे आपने हमारा नाम Arjun Reddy क्यों नहीं रखा। ऐसे में इस फिल्म को दोबारा बनाना और एक ऐसे एक्टर का रोल प्ले करना जिसका फोटो लोगों के दिलों में छप गया हो बहुत मुश्किल है।
फिर भी हमारा बॉलीवुड किसी से डरने वालों में से तो है नहीं उसे तो खतरों से खेलने की आदत है। ऐसे में अगर उनके पास शाहिद कपूर जैसे तोड़फोड़ करने वाले एक्टर है तो डर किस बात का है।
देखो यार एक होती है फोटोकॉपी और एक होती है ब्लैक एंड वाइट फोटो कॉपी फिर आती है कबीर सिंह मतलब अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह में बस एक फर्क है स्पेलिंग का इसके अलावा अगर आपको कोई दूसरा फर्क मिल जाए तो आप को भारत रत्न इनाम में मिल जाएगा।
लेकिन अगर आपने अर्जुन रेड्डी नहीं देखी है तो यार कबीर सिंह आपकी जिंदगी में बहार बनके आने वाली है पूरे 3 घंटे खूब हंसा आएगी कभी रुलाएगी लेकिन सुलायेगी तो बिल्कुल नहीं।
बात करो फिल्म की तो कबीर सिंह को स्पेशल बनाते हैं शाहिद कपूर जिन्होंने अपनी लाइफ की बेस्ट एक्टिंग की है। जितना पावरफुल शाहिद कपूर का लुक है। उससे डबल मजा उनके एटीट्यूड में आता है, हर डायलॉग मैं आपको एक साइड का स्पेशल फ्लावर देखने को मिलता है जिसके बाद आप उनके प्यार में डूब जाएंगे।
फिल्म के डायरेक्टर वही है जिन्होंने अर्जुन रेड्डी को डायरेक्ट किया है इसलिए दोनों फिल्मों एक जैसी लगती है। कमाल की बात यह है कि बॉलीवुड का सबसे बड़ा शौक है ओरिजिनल फिल्म के साथ छेड़छाड़ करके उसको घटिया बना देना लेकिन कबीर सिंह के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
जिस वजह से यह फिल्म अच्छी लगती है तो यार कम शब्दों में बोलूं तो कबीर सिंह पावरफुल लव स्टोरी है जो आपको प्यार की वैल्यू करना सिखा देगी लेकिन इसके अलावा जो कुछ भी सीखे होंगे उसे अपनी असल जिंदगी में बिल्कुल लेकर नहीं जाए जिसके कारण आपकी जिंदगी सुकून से बीतेगी |
[…] दिनों Bollywood में सबसे ज्यादा चर्चा में कोई है तो वो […]
जवाब देंहटाएं