कानपुर शेल्टर होम में 1 लड़की को एड्स,57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव तो 5 नाबालिग गर्भवती!😳


कानपुर के स्वरूप नगर में राजकीय महिला बाल गृह में 57 नाबालिग लड़कियों की कोरना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वही उनमें से 7 लड़कियां गर्भवती निकली और एक लड़की की HIV रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है व प्रशासन पर भी कई गंभीर सवाल उठते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शेल्टर होम राज्य सरकार द्वारा संचालित होती है। इसके खर्च का सारा जिम्मा राज्य सरकार उठाती है। इसलिए सरकार भी प्रश्न के कठघरे में है कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई!





शेल्टर होम को सील कर दिया गया है वहीं काम करने वाले कर्मचारियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है!





मामले का संज्ञान लेते हुए समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है।









पहले से थी गर्भवती?





रिकॉर्ड के मुताबिक एसपी अनिल कुमार ने बताया कि 2 लड़कियां शेल्टर होम में आने के पहले गर्भवती थीं। वही बाकी की 5 लड़कियों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।





छानबीन में हो रही दिक्कत!





मामला सामने आने के बाद सावधानी बरतते हुए, शेल्टर होम को सील कर दिया गया है, व वहां के कर्मचारियों को भी क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है जिस वजह से बालिका गृह में रिकॉर्ड भी मिलने में काफी दिक्कत हो रही है।





POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज:-





7 गर्भवती लड़कियों के मामले में POCSO (The protection of children from Sexual offences act) के तहत रेप ,छेड़छाड़, बहला फुसलाकर भगाना आदि धाराओं में एफआईआर दर्ज है!


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Flipkart Fake or Not Fake Quiz 28 September 2020 Answers