Adrak ke benefits

Adrak ke benefits और नुकसान क्या हैं ?


अदरक का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभप्रद है। देश के खानपान में अदरक का सेवन विभिन्न रूपों में होता है। आयुर्वेद में औषधि गुणों से भरपूर अदरक की बहुत विस्तार में वर्णन है। अदरक के आयुर्वेद गुणों के कारण ही , हर आदमी इसे अपने खानपान शामिल करता है।

अदरक सभी घर में उपस्थित होती होती है क्योंकि यह सबसे प्रमुख गुणों से भरपूर मसाला है।

[caption id="attachment_685" align="aligncenter" width="492"]Adrak ke benifits Image Source - Google | Image By - Manish sai[/caption]

अदरक में अनेक विटामिंस के साथ-साथ मैग्नीज और कॉपर पाया जाता है। जो शरीर को सही ढंग से संचालित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

अदरक को गुणों का भंडार कहा जाता है। क्या आप जानते हैं कि अदरक स्वाद बढ़ाने के लिए प्रसिद्ध पकवानों में एक मुख्य मसालों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

अदरक से शरीर को ऊर्जा ताकत मिलती है और अदरक का सेवन किसी भी रूप में लाभदायक है।
1. पाचन तंत्र को ऊर्जावर्धक बनाता है।

अदरक पाचन तंत्र की कार्य क्षमता बढ़ाने के काम आता है। अब किसी भी प्रकार का पेट रोग हो जैसे पेट दर्द अतिसार कब्ज आदि से छुटकारा पाने में अदरक लाजवाब है।

यह खाना ना पचने की समस्या को भी दूर करने में लाभकारी है। कच्चा अदरक का जूस अगर नियमित रूप से सेवन करें तो पेट की सभी बीमारी दूर करने में मदद मिलती है।

[caption id="attachment_677" align="aligncenter" width="506"]Adrak ke benefits Image Source - Google | Image By - Patrika[/caption]

अगर आप के रोग पेट से संबंध रखते हैं तो प्रतिदिन सुबह नियमित रूप से खाली पेट कच्चा अदरक का एक टुकड़ा अवश्य सेवन करें। इससे लार की प्रक्रिया बनाने में वृद्धि मिलती है।

जिससे पाचन शक्ति बहुत ज्यादा तेज होती है । थोड़ी ही दिनों में आराम मिलेगा। प्राचीन काल में अदरक को इन्हीं तरीके से सेवन किया जाता था । जिससे उन लोगों की पाचन तंत्र की कार्य क्षमता मजबूत होती थी। इसलिए अदरक औषधि का राजा कहा जाता है।
2.सर्दी जुकाम में असरदार है।

अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो सर्दी को जड़ से खत्म करने में सबसे अधिक कारगर और लाभकारी माना जाता है। अदरक शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर सर्दी जुकाम से पैदा है आप अपने वाले कीटाणुओं और जवानों को जड़ से नष्ट कर देता है।

सर्दियों का मौसम हो या गर्मियों का मौसम हो सर्दी जुकाम जैसी समस्या होती रहती है मगर यह ज्यादा दिनों तक रह जाए तो बहुत खतरनाक हो सकता है तो चलिए अब जानते हैं, इससे बचने के उपाय। इससे बचने के लिए नियमित रूप से एक टुकड़ा कच्चा अदरक का सेवन करें। जिससे शरीर गर्म बना रहता है।

[caption id="attachment_678" align="aligncenter" width="496"]Adrak ke benefits Image Source - Google | Image By - Patrika[/caption]

इससे तुरंत आराम पाने के लिए और गले की खराश दूर करने के लिए कच्चे अदरक का जूस में अगर शहद मिलाकर नियमित रूप से सेवन करें तो कुछ ही दिनों में निजात मिलेगा। अगर पूरी तरह से नाक बंद हो जाए तो अदरक की चाय और काढ़ा पीने से सर्दी जुकाम से राहत मिलती है।

अनुलोम विलोम करने से भी पूरी तरह से निवारण होता है। बिग चॉकलेट की गोली का भी सेवन करें इसमें अदरक के गुण होते हैं।
3. गठिया और जोड़ों की दर्द में लाभदायक है।

अदरक में एनाल्जेसिक और anti-inflammatory गुण पाए जाते हैं। जो एक "पेन किलर" की तरह काम करती है। अदरक के इसी गुण के कारण गठिया जैसी बीमारी में पीड़ितों को पूर्ण रूप से निवारण मिल जाता है।

यही कारण है कि गठिया या उसके एक भी लक्षण में अदरक की नियमित सेवन से अत्यंत फायदा होगा।

[caption id="attachment_679" align="aligncenter" width="499"]गठिया और जोड़ों की दर्द ko khtm krne ke liye kya kren Image Source - Google | Image By - Sarita[/caption]

कच्चा अदरक का जूस अगर हर रोज नियमित रूप से बस एक ही बार सेवन किया जाए तो गठिया जैसे रोग को खत्म करने की ताकत रखता है। अदरक के औषधि गुण के कारण उसमें उपस्थित विभिन्न पोषक तत्व आपको गठिया रोग से निवारण में मददगार है।

अदरक का तेल भी अगर दिन में दो-तीन बार प्रभावित क्षेत्र में लगाए तो बहुत जल्द ही मतलब एक-दो सप्ताह में फायदा दिखने लगेगा।यह रोग भी कच्चे अदरक का बस एक छोटा से टुकड़े का सेवन करने पर भी निवारण मिल सकता है। अगर हल्का-फुल्का योग भी करे तो बहुत फायदा होगा।
4. ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में कारगर है।

अदरक में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं ,जिससे शरीर का ब्लड सरकुलेशन नियंत्रित रहता है। अदरक रक्त की शुद्धि करण में भी काम आता है या खून साफ करने में भी सक्षम है।

अदरक की नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बैलेंस रख सकते हैं। या खून में थक्के नहीं जाने देता है। इस प्रकार हार्ट अटैक के संदेह या शंका से बचा जा सकता है।

[caption id="attachment_680" align="aligncenter" width="497"]ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल kam kaise kren Image Source - Google | Image By - Suvicharhindi[/caption]

कच्चे अदरक का जूस अगर नियमित रूप से हर रोज सेवन करें तो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बैलेंस रहेगी। इसके इस्तेमाल से ब्लड क्लॉटिंग नहीं होती। साथ ही इसमें एंटी फंगल के गुण भी पाए जाते हैं।

अदरक एंटी फंगल गुण के कारण ही एंटीफंगल दवा जिससे एक एंटीबायोटिक दवा से जाना जाता है।
5. सिर दर्द और दर्द में लाभकारी है।

अदरक में औषधि गुण पाए जाते हैं। इसीलिए अदरक प्राकृतिक दर्द निवारण के लिए प्रसिद्ध है। कई रिसर्च करने के बाद यह पता चला है कि अदरक के सेवन से सिर दर्द से छुटकारा मिलता है और रक्त नली में सूजन नहीं होती ।

[caption id="attachment_681" align="aligncenter" width="450"]जोड़ो के दर्द का इलाज Image Source - Google | Image By - lybrate[/caption]

"Food that Fight Pain"पुस्तक के लेखक आर्थर नील बर्नार्ड के अनुसार अदरक में दर्द मिटाने के प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। बिना किसी दूसरों के काम करता है और दर्द को छूमंतर कर देता है ।

अदरक और हल्दी के पेस्ट बनाकर, जहां प्रभावित क्षेत्र है वहां लगाए तो कारगर साबित हो सकता है। जल्दी राहत मिलेगी।

अब चाहे वह मांसपेशियों का दर्द हो या गठिया का दर्द हो या जोड़ों का दर्द हो सब दर्द से छुटकारा मिलेगा। अगर कोई इसे नियमित रूप से दिन में दो-तीन बार लगाए तो दर्द से छुटकारा मिलेगा। अदरक का तेल भी लगा सकते हैं।
6. मोटापा और वजन कम करने में भी मदद करता  है।

अदरक का उपयोग कर आप वजन कम कर सकते हैं। यही कारण है कि अदरक को फैट बर्नर कहा जाता है।

जो ना सिर्फ वजन कम करने में सहायक है बल्कि शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को कम करती है जो कि मोटापे का एक महत्वपूर्ण कारण होता है। क्योंकि वसा ही आलस का एक प्रमुख कारण है जिससे नींद ज्यादा मात्रा में आती है।

[caption id="attachment_682" align="aligncenter" width="500"]मोटापा और वजन कम करने ke upay Image Source - Google | Image By - MyBapuji[/caption]

अदरक की नियमित सेवन से शरीर में जहां-तहां जो चर्बी जमीन होगी , उसे भी दूर करता है। मगर याद रखें नियमित सेवन और बैलेंस खान-पान से मोटापे से निवारण मिलेगा।

अदरक की चाय और गर्म पानी में अदरक को उबालकर ,अदरक का पानी पिए तो वह भी ज्यादा चर्बी को कम करने में सहायक है।

अपने को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए आप अदरक का नियमित सेवन अवश्य करें नियमित रूप से रोजाना व्यायाम करें ताकि मोटापा धीरे-धीरे कम हो जाए।
7.इम्यूनिटी सिस्टम की कार्यक्षमता बढ़ाने में सक्षम है।

अदरक के औषधीय गुणों के कारण ही।अदरक में ऊर्जा वर्धक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। एंटी ऑक्सीडेंट का काम होता है कि वह डब्ल्यूबीसी सेल्स मतलब डीएनए को वायरस के संक्रमण से रोकता है।

अदरक में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण से ही आप की प्रतिरोधक क्षमता शक्तिशाली होती है।

यह सब तभी होगा जब आप अदरक का नियमित रूप से सेवन करेंगे।

जैसा हम सभी जानते हैं कि विभिन्न प्रकार के मसालों में प्रभावशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। मगर उनमें सबसे अधिक प्रभावशाली एंटीऑक्सीडेंट अदरक में होते हैं।

[caption id="attachment_683" align="aligncenter" width="411"]इम्यूनिटी सिस्टम kaise bharayen Image Source - Google | Image By - Vectorstock[/caption]

कच्चे अद्रक का जूस पीने से यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इमयूनिटी पावर ही हमें अंदर से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।

फिर चाहे वह किसी तरह का virus क्यों ना हो। अगर आप कच्चा अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा भी आप अगर नियमित रूप से या अपने खान-पान में शामिल करें। तो बहुत ही जल्दी आपकी खराब यूनिटी सिस्टम को भी पावर इम्यून सिस्टम बूस्टर बना देगा और कार्यक्षमता करने की ऊर्जा बढ़ाएगा।

अगर आपको कच्चा अदरक कड़वा लगता है तो उसमें शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
8. माइग्रेन में लाभप्रद और असरदार है।

अदरक में औषधीय गुणों का भंडार है। जिसमें से एक गुण माइग्रेन जैसी भयानक दर्द देने वाले बीमारी को कम करने में सक्षम है।

कई रिसर्च के रिसर्च में यह पता चला है कि अदरक का जूस बनाकर पीना अत्यंत लाभकारी है। अगर इन विधि को रोजाना नियमित रूप से किया जाए तो माइग्रेन से छुटकारा मिल सकता है। कच्चे अदरक और अदरक की चाय का सेवन भी लाभकारी है।
9.कैंसर कोशिकाओं को विनाश करने में सक्षम।

अदरक का सेवन करने से कैंसर कोशिकाओं का विनाश होता है। अदरक के एंटी टैंक उनकी वजह से यह कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करता है। इसीलिए अदरक कई तरह के कैंसर कोशिकाओं का खात्मा करता है। अदरक का जूस भी शामिल करें तो बहुत हद तक लाभकारी होगा।

अगर स्किन कैंसर है तो प्रभावित क्षेत्र में अदरक के लिए पेस्ट का प्रयोग करें। लाभ जल्दी मिलेगा। याद रखे नियमित रूप से अदरक जूस का सेवन करें।

10. अस्थमा में अत्यंत लाभकारी।

अदरक का सेवन करने से अस्थमा को काफी हद तक रोका जा सकता है। अगर अदरक का जूस नियमित रूप से सेवन करें तो अत्यंत लाभप्रद और सहायक है।

अस्थमा अटैक को रोकने के लिए करना है अदरक का सेवन। इस विधि से :-

● सबसे पहले 50 ग्राम अदरक का टुकड़ा लें और इसे छिलके सहित ही कद्दूकस कर लें।

● एक गिलास पानी को धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें। पानी अच्छे से उबल जाए।

● इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल दें और पानी को चलाते हुए अच्छे से पकाएं ।

● पानी पक कर आधा हो जाए तभी इसे बर्तन या ग्लास में निकाल ले।

● इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर । इसका सेवन करें।

● यदि आप रोजाना इस औषधि का सेवन खाली पेट करें तो इससे अस्थमा का जड़ से इलाज किया जा सकता है।
11. काले घने और चमकदार बालों के लिए भी use कर सकते हैं।

अदरक का सेवन करने से काले घने और चमकदार बाल की उत्पत्ति में सहायता मिलती है। क्योंकि अदरक में एंटीबॉडीज,एन्टी-माइक्रोबियल एजेंट्स के गुण पाए जाते है। जिससे बालो की छोटी -छोटी छिद्र की बैक्टीरिया और वायरस से सुरक्षा करती है।

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट या भोजन करने 10-15 मिनट के बाद एक टुकड़ा अदरक का नियमित रूप से सेवन करें तो बहुत लाभकारी होगा। अदरक का तेल भी बालों में लगा सकते हैं।

जिससे आपको काफी हद तक निवारण मिलेगा। अदरक के जूस का भी सेवन रोजाना करें तो काले ,घने और चमकदार बाल आपको जल्दी मिलेंगे। (Adrak Benefit for Hair)
12.त्वचा की कोई भी समस्या को दूर करें और आकर्षित बनाएं।

अदरक के सेवन से त्वचा की कोई भी समस्या से निवारण मिलेगा और त्वचा आकर्षित बनेगी। हर कोई अपनी त्वचा को आकर्षित बनाना चाहता है,तो प्रतिदिन सुबह खाली पेट गर्म पानी में अदरक को उबाल लें और उस पानी का सेवन करें।

अदरक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हमारी त्वचा को बक्ट्रियों से बचाते हैं। अगर आप लंबे समय तक अपनी जवानी को बरकरार रखना चाहते हैं, तो कच्चा अदरक का एक टुकड़ा हर रोज सेवन करें और अदरक का जूस अवश्य ग्रहण करें यह बहुत लाभकारी होता है।

हमारी त्वचा का अच्छे से ख्याल रखता है।(Ginger benefits for skin)
13.मासिक धर्म में मददगार है।

अदरक के सेवन से मासिक धर्म से निवारण मिल सकता है। अगर अदरक का जूस और चाय का प्रतिदिन नियमित रूप से सेवन करें तो काफी हद तक मासिक धर्म के दर्द में फायदा होगा। कई रिसर्चस के रिसर्च में पता चला है कि अदरक के जूस अत्यंत लाभकारी है।
14.डैंड्रफ को नष्ट करने में भी मदद करता है।

अदरक के सेवन से बालों के डैंड्रफ या रूसी का जड़ से खात्मा कर देता है। अगर आप अदरक का तेल बालों में लगाएं और 10:15 मिनट बाद धो लें । तो डैंड्रफ को आसानी से भगाया जा सकता है। मगर याद रखें कि नियमित रूप से अदरक का तेल लगाना होगा।
15. भूख के वृद्धि के लिए।

अदरक के सेवन से बुक में वृद्धि होती है। अगर आप खाना खाने के 5 मिनट पहले बस एक छोटा सा टुकड़ा अदरक का सेवन करें तो वह भी बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होगी।
16.मॉर्निंग सिकनेस में असरदार।

अदरक के सेवन से मॉर्निंग सीखने से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर आप कच्चे अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा नियमित रूप से सेवन करें तो छुटकारा अवश्य मिलेगा। यह बीमारी अक्सर गर्भवती महिलाओं को होती है।
17. हृदय से जुड़े विभिन्न रोगों में रामबाण की तरह काम करता है।

अदरक के सेवन से हृदय से जुड़ी कई रोग को ठीक करता है। अदरक रक्त की शुद्धि करता है और थक्के नहीं जाने देता। जिससे हार्ट अटैक की शंका होगा भी काफी हद तक दूर किया जा सकता है।

अदरक का जूस भी अगर हर रोज सेवन करें तो बहुत सहायता मिलेगी।
इन्हें भी जाने :-

1. Adrak kaise Khaye:-

● अगर आप सुबह खाली पेट अदरक का सेवन कर रहे हैं तो एक छोटा सा टुकड़ा अदरक का सेवन करें।

● आपको अदरक खाने के पहले सेवन करना चाहिए इससे भूख में वृद्धि होती है।

● अदरक खानपान के बाद ग्रहण करने से लार में वृद्धि होती है,जो हमारे खाने को पचाता है।
2. Adrak gud ke Fayde:-

● अदरक गुड़ और काली मिर्च के साथ अगर नियमित रूप से सेवन करें तो खांसी और कफ दूर हो जाता है।

● यह खून की कमी को भी दूर करता है।

● अदरक गुड एक साथ खाने से हड्डियों और जोड़ों के दर्द में भी लाभकारी है।

● अदरक गुड़ से उर्जा में वृद्धि होती है। थकान भी दूर होता है।
3. Adrak aur Sahad ke fayde :-

● अदरक और शहद के साथ काली मिर्च का सेवन करें तो अस्थमा में काफी हद तक फायदा पहुंचता है।

● अदरक और शहद के सेवन से उल्टी से छुटकारा मिलता है।

● अदरक और शहद के सेवन से पाचन शक्ति शक्तिशाली होती है।

● सिर दर्द में लाभप्रद है,अदरक और शहद का सेवन।
4. Adrak ka juice peene ke Fayde :-

● पाचन तंत्र उर्जा वर्धक होता है।

● इम्यूनिटी सिस्टम की कार्य क्षमता को बढ़ाता है।

● वजन कम करने में सहायक।

● रक्त शुद्धि और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।

● त्वचा में लाभकारी है।
5. Adrak Pachak Benefits :-

◆पाचन तंत्र की ऊर्जा शक्ति को बढ़ाता है।

◆ गैस या खाना ना पचना जैसी बीमारी को दूर करता है।

◆ खासकर कब्ज में लाभदायक है।

◆ भोजन के बाद खाने से लार में वृद्धि होती है ,जो खाना को पचाने में मदद करता है।
6. Adrak-gram pani :-

◆ त्वचा में लाभकारी है।

◆ सर्दी जुखाम से मिले छुटकारा।

◆ वजन कम करने में सहायक और मेटाबॉलिज नियंत्रित रखता है।
7. Benefits of Adrak in Hair:-

🔹 काले घने और चमकदार बाल लाता है।

🔹 अदरक का तेल भी सहायक है। इससे बाल झड़ना भी बंद हो जाते हैं।
8. Adrak ka Murraba Benefits :-

🔸 सर्दी जुकाम में लाभप्रद है।

🔸 इम्यून सिस्टम की कार्य क्षमता को बढ़ाता है।

🔸 कब्ज गैस से भी छुटकारा दिलाता है।

🔸 अस्थमा में फायदेमंद है।

🔸 कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखता है।
9. Adrak वाली चाय के फायदे:-

★ सर्दी जुकाम में लाभकारी है।

★ इम्यूनिटी सिस्टम की कार्य क्षमता बढ़ाता है।

★ किसी भी तरह के दर्द से मिले छुटकारा और त्वचा को बनाए आकर्षक।
अदरक के नुकसान:-

🔴 ज्यादा अदरक खाने से पेट की बीमारी में बढ़ोतरी होती है।

🔴 ज्यादा अदरक के सेवन से दिल संबंधी रोग बढ़ सकता है।

🔴 डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा अदरक का सेवन करना हानिकारक है।

🔴 अदरक की ज्यादा मात्रा में चाय पीने से नींद में बढ़ोतरी होती है।

✔️ डॉक्टर से सलाह अवश्य लें और बिना सलाह कुछ ना करें।

ज्यादा जानकारी के लिए यह video आप देख सकते हैं |


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Flipkart Fake or Not Fake Quiz 28 September 2020 Answers