तुलासन कैसे करें और इसके क्या क्या फायदे हैं?
क्या है तुलासन इसे कैसे करें ?
इस आसन में व्यक्ति अपने दोनों हाथों की मुठियों पर शरीर के वजन को तोलता है। इसलिए इसे तुलासन कहा जाता है। यदि व्यक्ति अपने शरीर को स्थिर रखने के बजाय, अपने आगे-पीछे हिलाएं तो वो आसन दोलनासन कहलाता है।
तुलासन करने की विधि:-
सबसे पहले भूमि पर मोटी दरि या चटाई बिछा ले। फिर पद्मासन लगाकर अपने दोनों हाथों की मुठियों को जंघाओं के नजदीक जमीन पर रख दें। चित्र को ध्यान में रखते हुए। उसके पश्चात सांस अंदर भरकर आप अपने शरीर को हवा में यानी ऊपर उठाएं। आप अपने शरीर को जितनी समय हवा में रखें, अर्थात ऊपर उठाए रखें तो अत्यंत फायदा मिलेगा। अपने हाथों को एकदम सीधा रखना है। जब आपका शरीर थक जाए, तो धीरे-धीरे शरीर को जमीन पर रखकर सांस बाहर निकाल दें।
[caption id="attachment_902" align="aligncenter" width="523"]
Image Source - Google | Image By - newsreach[/caption]तुलासन के लाभ:-
💥इस आसन से हाथ के हथेलियां और हाथ मजबूत व शक्तिशाली बन जाते हैं।
💥मेरुदंड, कंधे और पीठ की शक्ति को बढ़ाता है और बलिष्ट बनाता है। \
💥आंतो और उदर के सभी बीमारी दूर हो जाते हैं।
💥शीघ्रपतन का रोग दूर हो जाता है एवं संभोग क्रिया में आनंद की अनुभूति होती है।
💥यह आसन नस-नाड़ियों को साफ रखता है।
💥इस आसन से पाचन शक्ति दृढ़ होती है।
💥 शरीर में सुख, शांति और शक्ति का विकास या वृद्धि होता है।
💥 आपके पूरे जीवन में कभी भी कमर में झुकाव नहीं आएगा।
आप नीचे दिए गए विडिओ से तुलासन कैसे करें देख सकते हैं ।
Video Source - Youtube | Video By - Physical Fitness
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें