सूर्य ग्रहण :- ये काम ना करें वर्ना लगेगा पाप! ये काम करें!
विश्व योग दिवस और सूर्यग्रहण एक साथ
विश्व योग दिवस 21 जून 2020, रविवार को सदी (100 सालों ) का दूसरा सबसे बड़ा , व साल 2020 का सबसे पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण कई स्थानों पर भिन्न-भिन्न समय पर रहेगा इसकी अवधि 9:00 बजे सुबह से 3:00 बजे शाम तक रहेगी। सूर्य का बीच का हिस्सा पूरी तरह ढका रहेगा। इस दौरान सूर्य का बाहरी किनारा रिंग (अंगूठी) की तरह दिखेगा !और यह ग्रहण सिर्फ भारत में ही दिखेगा!
[caption id="attachment_915" align="aligncenter" width="528"]
Image Source - Google | Image By - sabguru[/caption]सूर्यग्रहण को लेकर कई scientific व धार्मिक नजरिए से कई तथ्य हैं जिनका पालन करना चाहिए। ग्रहण के समय जब सूर्य की किरणें पृथ्वी पर नहीं आ पाती हैं तब कई प्रकार के जीवाणु-विषाणु उत्पन्न हो जाते हैं जो कि बहुत हानिकारक हो सकते हैं! इसलिए शास्त्रों के माध्यम से कई उपाय बताए गए हैं जिनका पालन करके आप सुरक्षित रह सकते हैं। सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इन बातों का ध्यान रखें वह इन्हें पालन करने की कोशिश करें।
ये ना करें:-
गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान:-
सूर्यग्रहण के दौरान घर से बाहर ना निकले गर्भवती महिलाएं विशेष तौर पर इस बात का ध्यान रखें। गर्भवती महिलाएं इस दौरान कपड़े सिलना, सब्जी काटना व धारदार वस्तु का इस्तेमाल ना करें, इससे होने वाले बच्चे को शारीरिक दोष हो सकता है।
[caption id="attachment_916" align="aligncenter" width="517"]
Image Source - Google | Image By - navbharattimes[/caption]पूजा-पाठ ना करें:-
सूर्य ग्रहण के समय ईश्वर की मूर्तियों को ना तो छूना चाहिए और ना ही पूजा पाठ करना चाहिए। मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाने चाहिए।
[caption id="attachment_917" align="aligncenter" width="564"]
Image Source- Google | Image By - inanewsagency[/caption]भोजन ना ग्रहण करें:-
ग्रहण के वक्त घर में भोजन पकाना व खाना नहीं खाना चाहिए । जल भी ग्रहण नहीं करना चाहिए।
[caption id="attachment_921" align="aligncenter" width="532"]
Image Source - Google | Image By - naidunia</a[/caption]विवाद ना करें:-
ग्रहण के सूतक काल में बाल, नाखून आदि ना काटे !और किसी से झगड़ा-विवाद ना करें इससे अशांति बढ़ जाती है। किसी के प्रति अपशब्द इस्तेमाल ना करें।
[caption id="attachment_922" align="aligncenter" width="543"]
Image Source - Google | Image By - himachaljanadesh</a[/caption]पवित्र रहें:-
सूर्य ग्रहण के दौरान शरीर व मन को बाहर और अंदर से पवित्र रखे हैं गलत विचार मन में ना लाएं, ना ही गलत काम करें। इस दौरान शारीरिक संबंध ना बनाएं शास्त्रों में इसे अशुभ व कष्टदाई बताया गया है।
बाहर ना निकले:-
नकारात्मक शक्तियां प्रभावशाली हो जाती है जो कि नुकसानदेह है। ग्रहण के दौरान कई लोग टोना-टोटका करते हैं इसलिए घर से बाहर ना जाएं और ना ही बाहर से कुछ लें! शमशान यह कब्रिस्तान की ओर ना जाएं।
ये काम करें:-
जल में तुलसी डालकर पीना चाहिए।
हालांकि पूजा पाठ नहीं करना चाहिए लेकिन धार्मिक ग्रंथ:- रामायण , सुंदरकांड का पाठ आदि करना चाहिए। भजन करें!🙏🏻🙏🏻
ग्रहण समाप्त होने के बाद गरीब व असहाय जनों की सेवा करें! बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए।कहते हैं ऐसा करने से शनिदेव खुश हो जाते हैं व आशीर्वाद देते हैं!
ग्रहण समाप्त होने के बाद गंगाजल या साधारण जल से स्नान करना चाहिए, घर की साफ सफाई भी करनी चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें