Gulabo Sitabo movie हिन्दी रिव्यू


Gulabo Sitabo Movie, Cast, Review ,Rating


अब तक आप फिल्मों को सिनेमाघरों में कॉर्नर सीट पर पॉपकॉर्न का मजा लेते हुए देखते थे , लेकिन कोरोना के विनाशकारी दौर में जब लॉकडॉउन (Unlock 1) लगा है। सब अपने घरों में है , काम धंधा ठप्प पड़ा है। सिनेमा जगत भी बेजान पड़ा है, फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है । और तैयार फिल्में रिलीज नहीं हो पा रही है, अगर रिलीज हो भी गई तो सोशल डिस्टेंसिंग कि एहतियात बरतने में सिनेमाघरों व फिल्म निर्माताओ को गच्चा भरना पड़ जाएगा !




This is straight from the bottom of my heart!
Catch #GiboSiboOnPrime today! pic.twitter.com/3Nnv6vHRwK


— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) June 12, 2020



 



फिल्म निर्माताओं ने Something is better than Nothing वाली पॉलिसी अपनाई है|ओटीटी प्लेटफॉर्म ने बिजनेस की आस जगाई है| Amazon prime, Netflix ,Zee5 जैसे प्लेटफार्म न सिर्फ अच्छी कंटेंट वाली फिल्में दे रहे अपितु अच्छे कलाकारों को भी उभरने का मौका दे रहे हैं।




Ab maza ayega! 😆


Catch #GiboSiboOnPrime on June 12 for its World Premiere, @PrimeVideoIN@SrBachchan @ShoojitSircar @ronnielahiri #SheelKumar #JuhiChaturvedi @filmsrisingsun @Kinoworksllp #VijayRaaz #SrishtiShrivastava #BijendraKala pic.twitter.com/tY6dT6g4Pz


— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) June 10, 2020



 




इसी कड़ी में Amazon Prime Video पर (पीकू, पिंक, विकी डोनर ,अक्टूबर,) जैसी फिल्में बनाने वाले सुजीत सरकार मूवीस ला रहे हैं एक ट्रैजी - कॉमेडी [गुलाबो-सिताबो] जिसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उभरते सुपरस्टार कंटेंट चुनने में माहिर अपनी हरफनमौला अभिनय से दिल जीतने वाले आयुष्मान खुराना हैं!


Gulabo Sitabo Watch Online Trailer :-


Gulabo Sitabo Cast:-




‌‌अमिताभ बच्चन , आयुष्यमान खुराना, विजय राज ,बृजेन्द्र काला ,सृष्टिश्रीवास्तव ,फारूख जफर ,टीना भाटिया




Gulabo Sitabo Rating:-

3.5☆


Gulabo Sitabo Writter :-




गुलाबो सिताबो जूही चतुर्वेदी द्वारा लिखा गया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली यह पहली फिल्म है!




Gulabo Sitabo Story:-

कहानी नवाबों के शहर लखनऊ की है जहां फातिमा महल नामक जर्जर हवेली है, जिसके मालिक मिर्जा (अमिताभ बच्चन) हैं,स्वभाव से चिड़चिड़े, झगड़ालू ,गुस्सैल खड़ूस, कंजूस व लालची किस्म के इंसान हैं! यह हवेली उनकी बीवी बेगम फातिमा (फारुख जफर) की पुश्तैनी धरोहर है जहां उनके अब्बू, दादा जन्मे और दफन हुए! मिर्जा चंद पैसों की लालच में किसी किराएदार की कभी साइकिल घंटी तो कभी बल्ब चुरा कर बेच देता है। हवेली पर एकाधिकार जमाने के लिए खुद से 17 साल बड़ी बीबी फातिमा के इंतकाल (मृत्यु) का इंतजार करता है।


[caption id="attachment_721" align="aligncenter" width="535"] Image Souurce - Google | Image By - Filmyone[/caption]


मिर्जा की हवेली में कई किराएदार भी रहते हैं उनमें से एक है बांके रस्तोगी (आयुष्मान खुराना) जो बमुश्किल छठी कक्षा तक पढ़ा है,और आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है| जिनसे मिर्जा की सबसे ज्यादा नोकझोंक होती रहती है।




फिल्म में ट्विस्ट & Gulabo Sitabo movie हिन्दी रिव्यू:-



फर्स्ट हाफ में Gulabo Sitabo Writter जूही चतुर्वेदी ने दोनों की नोंक-झोंक में काफी समय जाया(बर्बाद) किया है। जो कि थोड़ा बोरिंग(उबाऊ) लगता है | लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब बांके आर्कियोलॉजिकल विभाग के अधिकारी (विजय राज) से मिलकर हवेली सरकार को सौंपना चाहता जिसके बदले अधिकारी उसे LIG फ्लैट दिलाने का वायदा करता है। वही मिर्जा एक वकील (बृजेन्द्र काला) के साथ मिलकर हवेली को एक बिल्डर को बेचना चाहता है, जिससे उसे किरायेदारों से छुटकारा मिल सके! हालांकि जीत किसकी होती है ? अंत में क्या होता है? इसके लिए आपको देखना पड़ेगा!!


[WPSM_AC id=718]


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Flipkart Fake or Not Fake Quiz 28 September 2020 Answers