भारत में पांव पसार रहा कोरोनावायरस


कोरोनावायरस जिसने पूरे विश्व को 4 महीनों से लॉक कर दिया है। पूरी दुनिया में अपना कहर बरपाने के बाद कोरोना अब भारत में अपना पांव पसार रहा है। चीन से उत्पन्न हुए कोरोनावायरस ने दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका को धराशाई कर दिया है। अमेरिका में 40 लाख व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 100000 लोगों की जान जा चुकी है। जहां भारत में अप्रैल में प्रतिदिन सिर्फ 10 -15 मामले आते थे अब जुलाई ने प्रतिदिन 40000 के सामने आ रहे हैं और लगभग 700 मरीजों की मृत्यु प्रतिदिन देखी जा रही है। भारत में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में है और दूसरे नंबर पर देश की राजधानी दिल्ली है। भारत में मेडिकल सुविधा की कमी होने के बावजूद भी सिचुएशन अभी सरकार के कंट्रोल में है। राहत की बात यह है कि स्वदेशी वैक्सिन का इंसानी परीक्षण शुरू हो चुका है । महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु ,यूपी आदि राज्यों में संक्रमित व्यक्ति की संख्या अधिक होने के बावजूद भी राज्य सरकार हर सुविधा मुहैया कराने के लिए अग्रसर है। लेकिन बिहार में सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही है। पीपीपी किट की कमी, जर्जर अस्पताल भवन, कम संख्या में उपलब्ध बेड, डॉक्टरों की कमी बिहार की मुख्य समस्याएं हैं। जांच किट की कमी होने के कारण यहां टेस्ट भी ज्यादा नहीं हो रहा है। जिससे कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति कई और को संक्रमित कर रहा है। बिहार सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए क्योंकि अगर कोरोना विस्फोट हुआ तो स्थिति हाथ से निकल जाएगी ।इसलिए अभी समय है जल्दी से जल्दी हर कमी को पूरी की जाए। इस रिपोर्ट में हम सिर्फ सरकार को जिम्मेदार नहीं मानते। संक्रमितओं की बढ़ती संख्या के जिम्मेदार आम नागरिक भी हैं जो सरकार द्वारा निर्देशित guideline का पालन नहीं करते हैं। बाजारों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हैं। कड़े निर्देशों के बावजूद भी लोग बिना मास्क लगाएं घूमते रहते हैं। संक्रमित व्यक्ति लक्षण दिखने के बावजूद जांच नहीं करवाते हैं ।





कोराना को फैलने से रोकने के लिए हमें इन सावधानियों को बरतना होगा :- 1. प्रत्येक व्यक्ति को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। 2.घर से बाहर मास्क लगाकर ही निकलना चाहिए। 3. कोरोना के लक्षण दिखे तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच करवानी चाहिए। 4. अपने हाथों को साफ रखें और साबुन से हाथ धोते रहें। 5. आंख, नाक, मुंह को छूने से बचें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Flipkart Fake or Not Fake Quiz 28 September 2020 Answers