आतंकी विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार!
उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों को मारकर शहीद करने वाला विकास दुबे आज उज्जैन के महाकाल मंदिर से पकड़ा गया!
सूत्रों के मुताबिक वह कल रात फरीदाबाद से मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचा । अपने सभी साथियों को मरता देख उसे भी मौत का भय सताने लगा तो वह खुद महाकाल के द्वार में पहुंचा।
महाकाल मंदिर में पकड़ाया:-
सुबह 8:00 बजे वह महाकाल मंदिर में पूजा करने गया पूजा करने के बाद वह प्रसाद की दुकान पर गया। उस दुकानदार को शक हुआ तो उसने मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड को बुलाकर पूछताछ करवाई।पहले तो उसने नहीं कबूला फिर उसका फर्जी आईडी कार्ड देखने पर शक हुआ तो उसके फोन की तलाशी की गई जिसमें पाया गया कि वह विकास दुबे ही है। फिर महाकाल थाना के पुलिस व एसटीएफ अधिकारी को सूचना दी गई उन्होंने आकर उसे हिरासत में लिया!
Video Source - Youtube | Video By - Aaj Tak HD
पुलिस को उसे पकड़ने में काफी मुसीबत आयी ये बिना किसी राजनीतिक व प्रशासनिक संरक्षण के बिना शायद संभव ना होता! उसका जिंदा पकड़ाना बहुत जरूरी था। जिससे यह जानकारी हासिल हो सकेगी की किन लोगों की मिली भगत से वह इतना बड़ा अपराधी बन सका!
उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचना दे दी गई है वे पहुंच कर उसे गिरफ्त में लेकर कानपुर जाएंगे फिर उस पर कार्रवाई होगी!
Kin logon ki millibgagat ka koi lena dena nahi hai waha nahi bateyga, par wah bari jarur hoga.
जवाब देंहटाएं