वज्रासन कैसे करते हैं और इसके फायदे क्या हैं?
वज्रासन क्या है और इसे कैसे करते हैं?
"वज्रासन" दो शब्दों से मिलकर बना है। वज्र और आसन वज्र अर्थात कठोर एवं सख्त और आसन का अर्थ तो आप लोग जानते ही होंगे। मगर योग में यह आसन वज्रासन इसलिए कहलाता है, क्योंकि यह वज्रनाड़ी पर प्रभाव या दबाव बनाता है। यह नाड़ी गुदा और अंडकोष के बीच में स्थित होती है।
वज्रासन करने की विधि:-
समतल जमीन पर चढ़ाई या दरी बिछा ले। उसके बाद अपने दोनों जंगघाओ को वज्र अर्थात सख्त करके टांगों को मोड़े और दोनों तलवों को नितंबों के नीचे लगाकर बैठ जाएं। इस तरह से पैरों से लेकर घुटनों तक का भाग जमीन से सटा रहेगा। इसका ध्यान अवश्य रखें कि नितंब पैर के तलुवो पर और जांघे पिंडलियों पर रखें। अपने सिर और रीड़ की हड्डी में सीधा खिंचाव रखें। दोनों हाथ की कोहनी यों को बिना मोड़े और अपने हथेलियों को भूमि की ओर करके, फिर दोनों हथेलियों को अपने घुटनों पर रखें।दृष्टि सामने की ओर टिकाए रखें।
[caption id="attachment_909" align="aligncenter" width="503"]
Image Source - Google | Image By - allayurvedic</a[/caption]याद रहे आसन को नियमित रूप से रोजाना करेंगे। तो आपकी सेहत के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आप जानते हैं कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
वज्रासन करने के फायदे:-
☢इस आसन से पाचन क्रिया की कार्य क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि वज्रनाड़ी का संबंध पाचन शक्ति से है।
☢नेत्र ज्योति की वृद्धि के लिए अगर आप इस आसन को नियमित रूप से रोजाना करें तो अत्यंत फायदा मिलेगा।
☢शरीर का बीच का भाग सीधा रहने और सांसो की गति धीरे होने से आयु में बढ़ोतरी होती है।
☢इस आसन से साइटिका का दर्द बहुत जल्द ठीक हो जाता है।
☢पांडु रोग (पीलिया) में बहुत लाभप्रद है।
☢इससे घुटनों और पिंडलियों में एकत्रित हुआ,मैल तुरंत बाहर निकल जाता है।
☢स्त्रियों को माहवारी संबंधी कष्ट दूर करने में सहायक सिद्ध होता है।
☢व्यक्ति की ब्रह्मचार्य की रक्षा होती है एवं वीर्य धारा की नाड़ी मजबूत होती है।
☢मन की निराशा और स्मरण शक्ति को हानि होने से बचाता है।
☢ पेट की वायु को अति शीघ्र दूर करता है। कब्ज को समाप्त करता है तथा पेट के सभी बीमारी का निवारण होता है। ☢रक्त प्रवाह को ठीक करता है जिससे शरीर रोगमुक्त, सुंदर और आकर्षित बनता है।
नीचे दिए गए विडिओ में देखे वज्रासन कैसे करते हैं
Video Source - Youtube | Video By - Swami Ramdev
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें